बंगाल : चुनाव हिंसा संबंधी 20 याचिकाएं सीबीआई ने वापस ली
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- सीबीआई ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से लगभग 20 याचिकाएं वापस ले लीं। इन याचिकाओं में पश्चिम बंगाल में 2021 के चुनाव बाद हुई हिंसा से जुड़े मामलों को राज्य के बाहर स्थानांतिरत करने की मांग की गई थी। सीबीआई ने इसके लिए 'बदले हुए हालात' का हवाला दिया। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने सीबीआई की याचिका वापस लेने की मांग को स्वीकार कर लिया। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि बदले हुए हालात के कारण हम अपनी याचिकाएं वापस लेना चाहते हैं। सीबीआई ने 2023 में ये याचिकाएं दायर की थीं, जब ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री थीं। उस समय सीबीआई ने गवाहों को डराने-धमकाने, सरकारी वकीलों को धमकियां मिलने और राज्य में निष्पक्ष सुनवाई के लिए माहौल ठीक न होने की आशंका जताते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.