नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आईपीएस अधिकारी सरवना विवेक एम. को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। एक अधिसूचना में कहा गया कि ओडिशा कैडर के 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक दो चरणों में होने वाले चुनावों के दौरान पुलिस संबंधी व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगे। इसमें कहा गया कि भारत के संविधान के अनुच्छेद-324 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 20बी द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, निर्वाचन आयोग आपको पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव, 2026 के लिए अपना पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त करता है। इसमें कहा गया कि अधिकारी अपनी नियुक्ति की अवधि के दौरान आयोग में प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे और इसके 'नियंत्रण, पर्यवेक्षण और अनुशासन' के तहत कार्य करेंगे।एनआईए यह भी पढ़ें- मालदा बंधक कांड में एनआईए ने तीन को धरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.