बगहा, अप्रैल 29 -- विनोद यादव चौतरवा, एक संवाददाता। क्षेत्र में शांति, समृद्धि सहित बीमारियों से निजात को लेकर बंगाली समुदाय के द्वारा मंगलवार को चौतरवा दूधनाथ बाबा परिसर में शीतला माता का पूजा-अर्चना की गई। जिसमें बंगाली समुदाय के सैकड़ों महिला-पुरुषों के साथ साथ क्षेत्र के लोगों शामिल हुए। पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के समृद्धि व शांति की कामना की।चौतरवा निवासी निशिकांत मिस्त्री, दुलाल मिस्त्री, त्रिनाथ दास, जगदीश राय, भावसिंधु सरकार सहित अन्य लोगों ने बताया कि बंगाली समुदाय के द्वारा बंगला के प्रथम वर्ष की पहली तिथि अवसर पर मंगलवार को प्रतिवर्ष माता शीतला का पूजा किया जाता है। जिसमें दर्जनों प्रकार के फलों का प्रसाद सहित मिठाई का भोग लगता है। उन्होंने बताया कि आज के दिन किसी भी घर में चूल्हा नहीं जलता है। सभी लोग भूखे रहकर पूजा करते हैं रात्...