देवघर, मार्च 2 -- दीनबंधु मध्य विद्यालय परिसर में देवघर बंगाली समिति द्वारा हर्षोल्लास के साथ दोल उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देवघर के बंगाली समुदाय के काफी सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर बसंतोत्सव को रंगों व संगीत के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत अबीर अर्पण के साथ हुई। जिसमें सभी ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। इसके बाद समिति के सदस्यों द्वारा समूह गीत प्रस्तुत किया गया। जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और संगीतमय बना दिया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत आरित्रा, अद्रिजा एवं अनन्या द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुती की गई। इस दौरान बच्चों, महिलाओं, पुरुषों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। जिसमें सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.