रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। बंगाली समाज का विरोध प्रदर्शन रुद्रपुर में लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को ट्रांजिट कैंप के गोलमड़ैया क्षेत्र में बंगाली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शाह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का पुतला फूंका गया। राजकुमार शाह ने कहा कि गोदियाल के बयान से बंगाली समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने इसे शर्मनाक और निंदनीय बताते हुए कहा कि जब तक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी जाती, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि गोदियाल के समर्थन में चल रहे सोशल मीडिया पेज उनके निर्देशन में संचालित हो रहे हैं, जिससे स्थानीय नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं। बंगाली समाज के लोगों ने एक स्वर में गोदियाल के बयान की निंदा करते हुए माफी की मांग की। इस दौरान अमलेन्द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.