मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरिसभा चौक स्थित वीणा कंसर्ट क्लब के प्रांगण में बुधवार की शाम बांग्ला नववर्ष मनाया गया। वीणा कंसर्ट क्लब, बिहार बंगाली समिति, हरिसभा दुर्गा पूजा समिति, ओरिएंट क्लब एवं निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन ने मिलकर नववर्ष मनाया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बंगाली समाज के अनिकेत घोष ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन नीला बोस ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति आसनसोल के रॉक म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार तानिया मुखर्जी और अमृत चटर्जी ने की। कार्यक्रम के शुरुआत में वीणा कंसर्ट क्लब के सभापति प्रबीर मित्रा, हरिभक्ति प्रदायिनी सभा के सभापति दुर्गापद दास, ओरियंट क्लब के सचिव अरूप कुमार बोस, बिहार बंगाली समिति के सचिव देवाशीष गुहा एवं निखिल भारत बंग साहित्य सम्मलेन के सच...