रुद्रपुर, मई 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बंगाली समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर रुद्रपुर स्थित रविन्द्र नाथ टैगोर पार्क में चल रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। दिनेशपुर और शक्तिफार्म से पहुंचे लोगों ने आंदोलन को समर्थन दिया। साथ ही प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। 'आरक्षण हमारा अधिकार' बैनर तले चल रहे आंदोलन का नेतृत्व सुब्रत कुमार विश्वास ने किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद पिछले 11 वर्षों से बंगाली समाज आरक्षण से वंचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले बंगाली समाज से आरक्षण का वादा किया जाता है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद नेता इस मुद्दे को भुला देते हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को आमरण अनशन और व्यापक जनआंदोलन में बदल दिया जाएगा। समाज के लोग...