कोडरमा, अप्रैल 14 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। बंगाली समाज का नववर्ष पोयला बैशाख बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह से ही विभिन्न काली मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। झुमरी तिलैया स्थित सामंतो काली मंदिर में झुमरी तिलैया एवं कोडरमा के बंगाली समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। पूजा के दौरान श्रद्धालु भगवान की आराधना कर नए वर्ष के मंगलमय होने की कामना करेंगे। इस अवसर पर कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रमों में महिलाएं पारंपरिक लाल-सफेद साड़ी और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएंगे, जिससे पूरे माहौल में उत्सव का रंग और भी गहरा हो जाएगा। यह भी पढ़ें- नववर्ष के स्वागत में जुटे समाज के लोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.