पीलीभीत, जुलाई 2 -- पीलीभीत। बंगाली विस्थापित समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुनर्वास की भूमि पर मालिकाना हक दिए जाने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री के नाम धन्यवाद पत्र प्रेषित किया। प्रतिनिधिमंडल ने इस फैसले का स्वागत करते हुए शेष वंचित विस्थापित परिवारों को भी जल्द मालिकाना हक दिलाने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि अभी भी कई बंगाली विस्थापित परिवार ऐसे हैं, जिन्हें पुनर्वास की भूमि पर स्वामित्व अधिकार नहीं मिल सके हैं। इन परिवारों के भूमि संबंधी विवादों का शीघ्र निस्तारण कर उन्हें भी मालिकाना हक प्रदान किया जाए। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर पात्र परिवारों को जल्द स्वामित्व अधिकार दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने बंग...