आजमगढ़, मई 1 -- लाटघाट (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद में गुरुवार की रात बंगाली डॉक्टर ने अवैध संबंध में शक मे पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम गांव निवासी 30 वर्षीय वंदना पुत्री रामलवट ने छह साल पूर्व बंगाली डॉक्टर तन्मय विश्वास से प्रेम विवाह किया था। उसकी चार साल की बेटी है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला तन्यम करीब 12 साल से रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद में दवाखाना चलाता है। पास में ही वह किराए के मकान में पत्नी और बेटी के साथ रहता था。
घटना का विवरण अवैध संबंध के शक में अक्सर दंपति के बीच विवाद होता था। गुरुवार रात फिर दोनों में झगड़ा हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.