जौनपुर, फरवरी 15 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के लखौवा बाजार में शनिवार को बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बंगाली डॉक्टर को गोली मार दी। गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। बाजार के दक्षिण पकड़ी चौराहा जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से डॉ. बीके बंगाली चिकित्सक के रूप में कार्य करते है। वह स्थायी रूप से परिवार के साथ निवास करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली मारने के बाद आरोपी पुनः बाजार की तरफ हाईवे से फरार हो गए। सूचना मिलते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बाजारवासी घायल को जिला अस्पताल ले गए। घटना के बाद काफी भीड़ जुट गई। सीओ देवेश कुमार सिंह, एसओजी टीम एवं थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह घटना की जानकारी में लग गए। घायल बंगाली डॉक्टर की पत्नी दीपिका ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए जबकि दो बेटियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.