संतकबीरनगर, अप्रैल 29 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में एक युवक ने झोलाछाप डाक्टर पर जाल में फंसाकर आपरेशन करने का आरोप लगाया है। आपरेशन के बाद बीमारी और गंभीर हो गई। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने सीएमओ व पुलिस अधीक्षक से की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद युवक ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- आयुष्मान के कागजों में हो गया ऑपरेशन पर मर्ज जस का तसआपरेशन की जानकारी बखिरा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी पंकज कुमार पुत्र रामशंकर का आरोप है कि उसे पाइल्स की शिकायत थी जिसके लिए मेडिकल स्टोर पर दवा ले रहा था। इसी बीच चौराहे पर निजी प्रेक्टिस कर रहे एक झोलाछाप डाक्टर ने कहा कि हमारे पास आपरेशन करवा लीजिए शत प्रतिशत बीमारी ठीक हो जाएगी। कथित चिकित्सक की सलाह पर युवक ने छ...