बक्सर, अक्टूबर 7 -- युवा के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बंगाली टोला स्थित आर्या एकेडमी में मंगलवार को आदि कवि तथा संस्कृत वाङ्मय के प्रथम महाकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका नीलम भारवि ने की। संचालन स्वस्ति सौम्या ने किया। सर्वप्रथम महाकवि वाल्मीकि के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया गया। पुष्प अर्पित किए गए। फिर उनके कुछ चुनिंदा श्लोकों का सस्वर पाठ स्कूल की शिक्षिकाओं श्वेता, कोमल तथा अंशु द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका नीलम भारवि ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनकी कालजयी रचना रामायण आज भी लोगों को अधर्म का त्याग कर ज्ञान एवं सतमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने चौबीस हजार श्लोकों वाली रामायण की रचना की। वे संस्कृत के प्रथम महाकवि थे। कार्यक्रम में तन्नू सिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.