लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- कुकरा। मैलानी थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक कीर्तन मेला का समापन भक्ति और उत्साह के साथ हो गया। मेले में दूर-दूर से आए कीर्तन मंडलियों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।मेले में बच्चों ने झूलों का भरपूर आनंद उठाया, वहीं विभिन्न प्रकार की दुकानों पर चाट-पकौड़ी सहित अन्य व्यंजनों का लोगों ने स्वाद लिया। पूरे क्षेत्र में मेले को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजक निर्मल मंडल ने बताया कि यह कीर्तन मेला हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें कीर्तन-भोज के साथ विधि-विधान से पूजा होती है। तीनों दिन भंडारे का आयोजन किया जाता है और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था की जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...