रुद्रपुर, जून 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बंगाली कल्याण समिति के महानगर अध्यक्ष अर्जुन विश्वास के नेतृत्व में शनिवार को संगठन विस्तार किया गया। वार्ड नंबर-4 से गोपाल विश्वास तथा वार्ड नंबर-5 से बाबू ढाली को समिति का वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मौजूदगी में महानगर अध्यक्ष अर्जुन विश्वास ने दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों के नामों की औपचारिक घोषणा की। कहा कि बंगाली कल्याण समिति समाज के उत्थान एवं बंगाली समुदाय के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नए वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। यहां बंगाली कल्याण समिति उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी, शिवपद, परितोष, मानवेन्द्र मंडल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...