कोडरमा, फरवरी 19 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। कोडरमा बंगाली एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को रविंद्र भवन में ठाकुर रामकृष्ण परमहंस गुरुदेव का 190 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ठाकुर रामकृष्ण परमहंस गुरुदेव के अलावा मां काली व मां शारदे की तस्वीर के समक्ष प्रसाद व भोग लगाकर पूजा अर्चना किया गया, जहां पुजारी हरि भट्टाचार्य ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराया। पूजा अर्चना में समाज की महिलाओं ने रामकृष्ण परमहंस पर आधारित गुरु वंदना भव सागर तारण कारण है, रवि नंदन बंधन खंडन है, सरनागत किंकर करो भीत मने गुरुदेव दया करो दिनों जने जैसे कई ... भक्ति गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। मौके पर समाज की महिलाओं में इंद्राणी पंडित, मनोरमा दास, चंद्राणी सरकार, गायत्री दत्ता, मिली मित्रा, चैताली चट्र्जी, बलाका दास गुप्ता, पद्मा बनर्जी, उमा विश्व...