आरा, मार्च 26 -- गड़हनी। स्थानीय प्रखंड के बगवां निवासी पत्रकार नवीन निश्चल का आठवीं पुण्यतिथि उनके दरवाजे पर उनके इकलौते बेटे निखिल सिंह और अनुज भाई प्रदेश पुलिस उपाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में मनाई गई। उनके तैल चित्र पर उपस्थित सभी आगंतुकों एवं पत्रकार संघ ने फूल-माला चढ़ाया और उनकी आत्मा के शांति के लिये सभी ने मिलकर दो मिनट का मौन धारण किया। माल्यापर्ण करने वालों में पत्रकार अमित सिंह, एमएम जोशी, संतोष पांडेय, अमरेंद्र मिश्र, राजेश कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, पूर्व मुखिया बिनोद सिंह, मंटू पाण्डेय, पैक्स अध्यक्ष चीकू सिंह, अनिल सिंह, गुड्डू सिंह बबुआन, मुन्ना सिंह, मंटु पांडेय सहित सामाजिक कार्यकर्ता रमीज एवं ग्रामीण शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.