बंगले पर दूसरे के कब्जे को लेकर जारी हुआ नोटिस
मेरठ, जून 25 -- मेरठ छावनी के बंगला संख्या-239 में मूल स्वामी के बजाय किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा मिलने पर रक्षा संपदा अधिकारी (डीईओ) ने सख्त रुख अपनाया है। 23 जून को हुए निरीक्षण में बंगले पर विवेक नाम अंकित था और वहां निर्माण सामग्री पाई गई। डीईओ ने इस पर सार्वजनिक नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। डीईओ विनीत कुमार ने संबंधित व्यक्ति से 15 दिनों में मालिकाना हक के दस्तावेज मांगे हैं। चेतावनी दी कि बिना अनुमति बंगले में किसी भी प्रकार का निर्माण या खरीद-फरोख्त करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीईओ की ओर से जारी सूचना के अनुसार बंगला संख्या 239 रक्षा संपदा के रिकार्ड में ले.कर्नल एचसी पालीवाल (सेवानिवृत्त) का नाम दर्ज है, जबकि 23 जून को निरीक्षण में परिसर के मुख्य द्वार पर मालिक-विवेक अंकित था तथा मोबाइल नंबर भी लिखा था। इस पर कार्रवाई शुरु कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.