मिर्जापुर, जुलाई 29 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बन्हैता गांव निवासी युवक की बंगलुरू में उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को युवक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।क्षेत्र के बन्हैता गांव निवासी 18 वर्षीय शिवम बंगलुरू में रहकता गोलगप्पे की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार को कमरे में सोया था। उसी दौरान अचानक उसके पेट में दर्द उठा। हालत खराब होने पर आस-पास के लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन भी बंगलुरू पहुंचे।मंगलवार की शाम शव लेकर गांव आए। यह भी पढ़ें- युवक की बेंगलुरु में इलाज के दौरान मौत घर पर युवक का शव पहुंचते ही परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। पिता राधेश्याम ने बताया कि बेटे क...