बंगलुरु में हुई मौत गांव के समाजसेवियों के प्रयास से गांव पहुंचा प्रवासी मजदूर का पार्थिव शरीर
रामगढ़, जुलाई 27 -- पतरातू्, निज प्रतिनिधि। बेंगलुरु में काम करते हुए जान गवाने वाले पतरातू् प्रखंड के टेरपा गांव के सुधीर कुमार मुंडा का पार्थिव शरीर सोमवार को टेरपा गांव पहुंचा। बताया जाता है कि उसकी मृत्यु 24 जुलाई को बेंगलुरु में हो गया था। गांव के समाज सेवी हरिदास साव , अजय सिंह, रवि साव, अलका साव सहित कई ग्रामीणों के सहयोग से प्लेन के माध्यम से शव को टेरपा गांव लाया जा सका। सोमवार को सुधीर कुमार मुंडा का शव पैतृक गांव पहुंचते ही अंतीम दर्शन के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुधीर कुमार मुंडा अपने परिवार के लिए बेहतर रोजी-रोटी की तलाश में बेंगलुरु गए थे वहां काम करने के दौरान अचानक निधन की दु:खद सूचना 24 जुलाई को परिवार की सदस्यों को मिली थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.