खगडि़या, अप्रैल 7 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहियार पंचायत के बंगलिया गांव से लापता महिला का शव सोमवार को डुमरी पुल के पास से बरामद किया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार बंगलिया गांव निवासी सुजय सिंह की 29 वर्षीया पत्नी मनीषा देवी गत गत 3 अप्रैल की रात घर से लापता हो गई थीं। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला था। इसी बीच सोमवार को डुमरी पुल के पास से उसका शव बरामद होने की सूचना मिली। परिजनों ने शव की पहचान मनीषा देवी के रूप में की। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने बताया कि महिला को मानसिक समस्या थी और उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण वह घर के पास बह रही कोसी नदी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.