बंगला साहिब में मुफ्त शिक्षा सेवा केंद्र शुरू
नई दिल्ली, मई 13 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली सिख गुरद्वारा प्रबंधन कमेटी ने गुरुद्वारा बंगला साहिब के बाहर जरूरतमंद बच्चों के लिए विशेष शिक्षा सेवा केंद्र शुरू किया है। इस केंद्र के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को मुफ्त में स्कूल बैग, कॉपी, किताबें, पेन-पेंसिल और अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। डीएसजीएमसी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य ऐसे बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है, जिनके परिवार आर्थिक कठिनाइयों के कारण जरूरी सामान नहीं खरीद पाते। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और समाज के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों का भविष्य बेहतर बनाया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.