सोनभद्र, जनवरी 11 -- शक्तिनगर।हिन्दुस्तान संवाद आम आदमी पार्टी शक्तिनगर के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पीडब्ल्यूडी मोड पर विधायक अनिल झा व जिलाध्यक्ष रमेश गौतम के ऊर्जांचल आगमन पर अभिनंदन किया। विधायक अनिल झा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे संगठित अत्याचारों पर सरकार चुप्पी साधी हुई है। देश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध लगातार हो रहे हमले, मंदिरों को निशाना बनाए जाने के साथ महिलाओं, बच्चों के साथ बर्बरता की जा रही है जो बर्दाश्त नहीं होगी। सरकार से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग पार्टी ने लगाई है।कार्यक्रम का संचालन संतोष त्यागी ने किया वहीं ज्योति जंग सिंह, नीरज पांडे,राम जी मौर्या,परमेश्वर कुशवाहा ,डॉ मनोज,विनोद वर्मा,अंगिरा,मनमोहन,शुभम मिश्र,पवन शर्मा,राकेश भारती,प्रकाश चौरसिया आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.