सासाराम, अप्रैल 29 -- दिनारा, एक संवाददाता। पश्चिम बंगाल में बंगलादेश बॉर्डर पर बंगलादेशी तस्करों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए नीतीन पाण्डेय की 11वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनके पैतृक गांव खनिता में परिजनों और ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। बीएसएफ के डीजी प्रवीण कुमार के निर्देश पर पहुंचे तुरा मेघालय में पदस्थापित 144 बीएन बीएसएफ बटालियन के एएसआई जनार्दन सिंह भी अपने बटालियन की ओर से अपने शामिल हुए और शहीद की पत्नी पिंकी पांडेय को बीएसएफ की ओर से भेजे गए मोनोग्राम देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...