सहरसा, मार्च 21 -- धरहरा,एक संवाददाता। लड़ैयाटांड थानाक्षेत्र के बंगलवा में गुरुवार की रात पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से 873 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पहली कार्रवाई बंगलवा कब्रिस्तान के पास स्थित एक चुड़ा मील में की गई, जहां छापेमारी के दौरान पुलिस ने किंग गोल्ड ब्रांड की 180 एमएल की 656 बोतल शराब बरामद की। जांच में अवैध धंधे का संबंध छविला साह के पुत्र चंदन कुमार से सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने उसी रात दूसरी जगह भी दबिश दी। बंगलवा में सजदा बेगम के घर के पीछे सरसों के खेत में छुपाकर रखी गई एक बोरी बरामद की गई। बोरी की तलाशी ली गई तो उसमें से किंग गोल्ड ब्रांड की 180 एमएल की 217 बोतल शराब बरामद की गयी। थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.