मोतिहारी, सितम्बर 16 -- आदापुर, एक संवाददाता। बंगरी बांध के पास मंगलवार कार्रवाई करते हुए करीब 80 लीटर अवैध कच्चे तेल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तेल लदे एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान संजय कुमार (39 वर्ष), ग्राम बैशखवा, थाना दरपा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बंगरी बांध के समीप मोटरसाइकिल से अवैध कच्चे तेल की ढुलाई की सूचना मिली। रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे दो बड़े ड्रम से करीब 80 लीटर कच्चा तेल बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: उत्पाद विभाग की पुलिस ने शराब और बाइक जब्त की पुलिस ने तेल और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।आदापुर थानाध्यक्ष रूपम कुमारी ने गिरफ्तारी और बरामदगी की ...