छपरा, अप्रैल 21 -- 12 मशरक बंगरा में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु मशरक, एक संवाददाता। मशरक प्रखंड क्षेत्र के बंगरा दक्षिण टोला गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना सह प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। पांच दिवसीय महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है. कलश शोभा यात्रा मे मशरक मंडल भाजपा अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पारस सिंह, छविला सिंह, केनरा बैंक पटना के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार सिंह, रामानंद सिंह, राजकुमार सिंह, बिरेंद्र सिंह, रामबाबू प्रसाद, रामाधार सिंह, मनोज सिंह, ननन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम स्थल से निकली भब्य कलश यात्रा बंगरा पंचायत के विभिन्न मार्गों से होते हुए हर हर महादेव और जय श्रीराम के नार...