उरई, मार्च 22 -- जालौन। बंगरा मार्ग पर सुढार चौराहे के पास टूटी पड़ी पुलिया राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। रात में यहां दुर्घटना का खतरा बना रहता है। शनिवार की रात एक बाइक सवार पुलिया के नीचे गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को माइनर से निकाला। जालौन से बंगरा भिंड मार्ग अंतर्राज्यीय मार्ग है। जालौन भिंड मार्ग पर सुढार चौराहे के आगे पेट्रोल पंप के पास एक पुलिया है। हाल ही में जालौन भिंड मार्ग का चौड़ीकरण हुआ है। चौड़ीकरण के दौरान पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया। दोनो ओर पुलिया की बाउंड्री पूरी नहीं बनी है। बांउड्री का निर्माण न होने और संकेतक न होने के कारण रात के अंधेरे में दो पहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। सड़क चौड़ी होने और पुलिया सकरी होने के रात के अंधेरे में समझ में नहीं आती है। श...