बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया में एक महिला की हुई संदिग्ध मौत
समस्तीपुर, जून 7 -- ताजपुर। बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया में शुक्रवार की रात एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम महिला का पड़ोसी के साथ विवाद एवं धक्का मुक्की हुआ था। जिसमें महिला जमीन पर गिर गई थी। रात में महिला की मौत हो गई। मृतका महिला गांव के सुख नंदन भगत की पत्नी प्रमिला देवी (50) बताई गई। इस मामले में मृतका महिला के पुत्र संतोष कुमार का आरोप है कि धक्का देकर गिरा देने की वजह से ही उसकी मां की मौत हो गई। संतोष ने आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार को तीन बजे शाम में वह खेत देखने गया तो खेत में शराब बनाने वाला बर्तन, ड्राम एवं अन्य सामग्री को देखा। इसके सूचना ग्रामीणों को दी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले लोग आकर खेत में से जबरन बर्तन व अन्य सामग्री उठाने लगे। मना करने पर गाली गलौज करते हुए उसके घर पर पहुंच गए। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.