बाराबंकी, अप्रैल 3 -- बाराबंकी। रेलवे स्टेशन के निकट बंकी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार को डाउन लाइन पर रेल पटरी व स्लीपर बदलने का कार्य किया जाएगा। जिसके कारण यह क्रासिंग सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगी। जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप रहेगा। रेल पथ निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के दौरान तीन अप्रैल को क्रासिंग पूरी तरह बंद रहेगी। सड़क यातायात पूरी तरह से ठप रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...