बंकिमचंद्र की जयंती पर राष्ट्रप्रेम का संदेश, नशा मुक्ति की शपथ
साहिबगंज, जून 28 -- Àसाहिबगंज। मेरा युवा भारत (साहिबगंज)के तत्वावधान में महान साहित्यकार व वंदे मातरम के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर शनिवार को यहां कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में युवा क्लब के सभी सदस्य को बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के जीवन, उनके साहित्यिक योगदान तथा राष्ट्रप्रेम की भावना से अवगत कराया गया। मौके पर अतिथि रविकांत तांती व कौशर अंसारी, यूथ क्लब के अध्यक्ष शैलेश कुमार, नीलू कुमारी व रेणु कुमारी मौजूद थे। मेरा युवा भारत के सदस्य कौशर अंसारी ने कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय का जीवन हमें देशभक्ति, नैतिक मूल्यों, शिक्षा और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बच्चों से अपने जीवन में अनुशासन, ईमानदारी और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- परशुराम सेवा समिति ने 108 ब्राह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.