बंका से हमला कर महिला को किया घायल
पीलीभीत, मई 28 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला गौहनिया ठाकुरद्वारा निवासी राजकुमारी पत्नी संजीव कुमार ने एसपी के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 22 जुलाई 2025 की शाम वह अपने बच्चों के साथ दूसरे घर बेल पत्री लेने गई थीं। इसी दौरान जेठ नरेश और बड़े ससुर हरिप्रसाद ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने मोबाइल छीन लिया, कपड़े फाड़ दिए और बंका से सिर व पैर पर हमला किया। महिला का कहना है कि बच्चों का भी गला दबाने का प्रयास किया गया। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.