बंका घाट पंचायत सचिवालय में ठोस कचरा प्रबंधन विषय पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित
गोड्डा, जून 4 -- गोड्डा, प्रतिनिधि। ग्राम पंचायत बंका घाट पंचायत सचिवालय में ठोस कचरा प्रबंधन हेतु जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीडीसी, गोड्डा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डीडीसी विस्पुते श्री कांत यशवंत के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं तथा पंचायत स्तरीय कर्मियों को ठोस कचरा प्रबंधन के महत्व एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने ग्रामीणों को घरों से निकलने वाले कचरे को गीले एवं सूखे कचरे के रूप में अलग-अलग संग्रहित करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि जैविक अथवा गीले कचरे से खाद तैयार की जा सकती है, जबकि प्लास्टिक, कागज, धातु एवं अन्य पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को अलग कर पुनः उपयोग की प्रक्रिया में लाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- बड़े मात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.