बलिया, जून 9 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बंकवा गांव में तालाब की खुदाई के दौरान एक सप्ताह पहले मिले पुरावशेष की जांच और सर्वेक्षण के लिए क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह अपनी ओर से पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के निदेशक को पत्र भेजेंगी। उधर, ग्रामीणों में गांव के कई पुराने व ऐतिहासिक इतिहास को लेकर उत्सुकता है।

पुरातत्व सर्वेक्षण का प्रयास विधायक ने बताया कि अबतक जो तथ्य सामने आए हैं, उसके आधार पर बताया जा रहा है कि बंकवा गांव में मिल रहे अवशेष और संरचना कुषाणकालीन या गुप्तकाल के हो सकते हैं। इसकी सही पहचान और अन्य ऐतिहासिक जानकारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के सर्वे से ही स्पष्ट हो सकता है। यह बांसडीह क्षेत्र के साथ ही जिले की ऐतिहासिक पहचान व गौरव का विषय है। कहा कि अपने स्तर से बंकवा गांव में सर्वेक्षण कराने का प्रयास करेंगे...