बंकवा में तालाब खुदाई के दौरान मिला ऐतिहासिक अवशेष
बलिया, जून 2 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। बलिया जनपद की बांसडीह तहसील के बंकवा गांव में निजी जमीन पर तालाब की खुदाई के दौरान जमीन से करीब 30 फीट नीचे ऐतिहासिक अवशेष मिले हैं। पुरातत्व के स्थानीय जानकारों के अनुसार लगभग दो हजार वर्ष पुरानी ईंटों की यह संरचना कुषाण काल की होने की संभावना है। बनावट के आधार पर यह बौद्ध धर्म का प्रमुख पवित्र स्मारक 'स्तूप' हो सकता है। गांव के लोगों ने एएसआई (भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग) के लखनऊ और वाराणसी कार्यालय के साथ ही डीएम व एसडीएम को भी इसकी जानकारी दे दी है। साथ ही मौके पर खुदाई का काम भी रोक दिया गया है।बंकवा यह भी पढ़ें- फुलहर से प्राप्त अभिलेखयुक्त बौद्ध देवी तारा की प्रतिमा मिथिला ललित संग्रहालय को किया गया सुपुर्द गांव के नरला मौजा में देवानंद सिंह व राजकुमार सिंह अपने लगभग डेढ़ बीघा खेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.