बंकर भी नसीब नहीं, ओवरब्रिज के नीचे छिप कर बचा रहे जान
देवरिया, मार्च 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। ईरान, इजरायल और अमेरिका की मिसाइलों से मध्यपूर्व दहल उठा है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए ईरान व इजरायल में गए जिले के सैकड़ों युवक फंस गए हैं। इजरायल में फंसे जिले कुछ युवकों ने बताया कि उन्हें ओवरब्रिज के नीचे छिप कर अपनी जान बचानी पड़ रही है। दिन में ड्यूटी करने की मजबूरी व रात में दहशत के चलते उन्हें नींद नहीं आ रही है। इजरायल व ईरान में फंसे युवक के परिजन अपने परिवार के लाल से हर गतिविधि की लगातार जानकारी ले रहे हैं। सलेमपुर विकास खंड के ग्राम भीमपुर के रहने वाले पशुपति ठाकुर, उनके भाई ज्ञानेश्वर ठाकुर, विन्देश चौहान समेत जिले के विभिन्न गांवों के सैकड़ों युवक इजरायल में काम करने के लिए गए हैं। काम करने के दौरान उनके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगी। इस बीच अब लड़ाई शुरू हो गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.