नैनीताल, फरवरी 16 -- नैनीताल। डीएसए खेल मैदान में आयोजित पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला बंकर इलेवन और नैनी क्रिकेटर्स के बीच खेला गया, जिसमें बंकर इलेवन ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरा मैच कुमाऊं वॉरियर्स राटीघाट और ड्रीम इलेवन के बीच हुआ। जिसमें ड्रीम इलेवन ने 3 विकेट से जीत दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...