संतकबीरनगर, मार्च 6 -- कुशीनगर। ईरान इजरायल युद्ध के चलते खाडी देश में मजदूरी करने गए खड्डा क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर पडरहवा में छह लोग फंस गए हैं। अन्य मजदूरों के साथ इन्हें भी जान बचाने के लिए बंकरों में रखा गया है। परिजनों को इनकी चिंता सता रही है। खाड़ी देशों में सऊदी अरब व कुवैत के बंकरों में रह रहे लोगों ने परिजनों को बताया है कि अभी हालात सुधरने वक्त लगेगा। तब तक कंपनी के सुरक्षा नियमों के अनुसार उन्हें बंकरों में ही रहना है।खड्डा क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर पडरहवा के रोशन अंसारी पुत्र सफीद, आजाद पुत्र अब्दुल्लाह, दुर्गेश चौहान पुत्र नगीना सऊदी अरब तथा मुन्ना जायसवाल पुत्र रामचन्द्र, हसनैन व नूर मोहम्मद पुत्रगण साहब अली कुछ वर्ष पूर्व कुवैत कमाने गए। इधर कुछ दिनों से इजरायल व ईरान के बीच युद्ध छिड़ गया है। ईरान ने सऊदी अरब के रिय...