कौशाम्बी, मार्च 5 -- संदीपनघाट थाना के एसआई जगरूप यादव को मंगलवार को सूचना मिली कि उमरपुर में एक ईट-भट्ठे के समीप गांव के लोग जुआ खेल रहे हैं। एसआई ने हमराही संजय यादव के साथ फड़ पर छापा मार दिया। मौके से पुलिस ने अभिषेक कुमार उर्फ कल्लू, मोहित कुमार, मिलन सरोज, आकाश और मनीष कुमार निवासीगण उमरपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने फड़ से 1150 रुपया व जामातलाशी में 610 रुपया बरामद किया। पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.