उरई, अगस्त 29 -- उरई। संवाददाता शहर कोतवाली क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया स्थित पालीवाल फ्लोर मील में मजदूरी करने वाले युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक का शव ग्राम रगेंदा के पास जंगल में बबूल के पेड़ पर लटका मिला।मृतक की पहचान कन्हैलाल 20 वर्ष पुत्र बाउर, निवासी क्योनपुर जटाधारी पुरवा, थाना खैरीघाट बेहड़ा जिला बहराइच के रूप में हुई है। वह 26 अगस्त से लापता था।शनिवार शाम को छोटा भाई मनीष जंगल में लकड़ी काटने गया था, तभी उसने भाई का शव पेड़ पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज शिवम सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। कोतवाल आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

हिंदी हिन्दु...