महाराजगंज, अगस्त 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ, डीएम तथा प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) केके उपाध्याय के निर्देश पर जिले में फ्लोर मिलों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो फ्लोर मिलों का निरीक्षण किया। इस दौरान आटा और मैदा के कुल तीन नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले फरेंदा क्षेत्र के मनीकौरा स्थित एक फ्लोर मिल का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Rampur News: 40 क्विंटल संदिग्ध आटा सीज, चार नमूने जांच को भेजेजांच के दौरान कार्रवाई यहां से आटा और मैदा का एक-एक नमूना लिया गया। इसके बाद टीम ने नौतनवा क्षेत्र के एक दूसरे फ्लोर मिल का निरीक्षण कर गेहूं के आटे का एक नमूना लिया। सभी नमूनों को गुणवत्ता एव...