पटना, अप्रैल 25 -- Bihar New Government: बिहार विधानसभा में एनडीए सरकार द्वारा विश्वास मत हासिल करने के बाद अब राज्य की सियासत में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने स्पष्ट कर दिया है कि बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिए हैं कि नई सरकार बिहार के विकास के लिए लंबी योजना पर काम कर रही है और आने वाले समय में एक सशक्त टीम के साथ राज्य को आगे ले जाया जाएगा। संजय सरावगी के इस बयान के बाद अब उन चेहरों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, जिन्हें नई कैबिनेट में जगह मिल सकती है।तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार मीडिया से बातचीत के दौरान संजय सरावगी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सदन में जिस तरह तेजस्वी यादव बोल रहे थे, उसमें उनकी बौखल...