फ्लोरोसिस नियंत्रण के लिए विभागों में बेहतर समन्वय पर जोर
रामगढ़, सितम्बर 12 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत फ्लोरोसिस नियंत्रण को लेकर शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार एवं जिला नोडल पदाधिकारी डॉ तुलिका रानी ने की।
फ्लोरोसिस रोकथाम के उपाय बैठक में फ्लोरोसिस की रोकथाम, पहचान और उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में विद्यालयों और सामुदायिक स्तर पर जांच शिविर आयोजित करने, गर्भवती महिलाओं की जांच, पेशाब एवं पेयजल के नमूनों की जांच सहित फ्लोरोसिस नियंत्रण से जुड़ी वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.