फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन का बताया महत्व
बरेली, मई 14 -- श्री सिद्धि विनायक स्कूल ऑफ नर्सिंग में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रा मुस्कान शर्मा ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन सेवा, समर्पण और त्याग के आदर्शों को समर्पित कर मानवता की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन अनुपम कपूर, मैनेजिंग डायरेक्टर अनमोल कपूर, चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रतीक कपूर एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सिमरन कपूर ने किया। इस दौरान डीन डॉ. सुधाकर जैन ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। वहीं प्राचार्य डेनियल अभिषेक ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस यह भी पढ़ें- फ्लोरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.