आरा, अगस्त 6 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पीजी जीव विज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो. फरीदा बानों की अध्यक्षता में गुरुवार को शैक्षणिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय फ्लोराइड युक्त दूषित जल के संदर्भ में मानव स्वास्थ्य पर फ्लोराइड के विषैले प्रभाव एवं उनके अनुप्रयुक्त पहलू रहा। संगोष्ठी में जीव विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. राजेश वर्मा और मुख्य अतिथि के रूप में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिलीप कुमार केशरी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने फ्लोराइड युक्त दूषित पेयजल के मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर शोधार्थी सौम्य रानी ने पीपीटी के माध्यम से इस विषय पर अपना शोध-आधारित प्रस्तुतीकरण देते हुए महत्वपूर्ण तथ्य एवं आंकड़े प्रस्तुत किए। संगोष्ठी में विभाग के प्राध्यापक ड...