फ्लोरबॉल परीक्षण में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
नोएडा, अक्टूबर 4 -- ग्रेटर नोएडा। जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों ने विशेष ओलंपिक भारत की राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए आयोजित फ्लोरबॉल परीक्षण में शानदार प्रदर्शन किया। यह ट्रायल 3 व 4 अक्तूबर को डायमंड स्पेशल स्कूल गाजियाबाद में आयोजित किया गया। परीक्षण में सात बालक और एक बालिका खिलाड़ी ने भाग लिया। सभी सात बालक खिलाड़ियों रिवान श्रीवास्तव, जगन, मेहुल, आरान मिश्रा, अमिश शर्मा, तनिष्क चोपड़ा और शुभम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आगामी मैचों के लिए क्वालीफाई किया। वहीं बालिका वर्ग में हृद्या ने भी अगले चरण में जगह बनाई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: डीएवी-4 में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.