नोएडा, मार्च 25 -- नोएडा। सेक्टर-39 थानाक्षेत्र स्थित एक फ्लैट से चोर लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित अरहन जैन ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त अभिषेक शर्मा और आर्य शुक्ला के साथ सेक्टर-46 स्थित फ्लैट में रहते हैं। 22 मार्च की सुबह सात से साढ़े सात बजे के बीच दरवाजा खुला रह जाने का फायदा उठाकर अज्ञात चोर फ्लैट में घुस गया। वहां रखे तीनों दोस्तों के लैपटॉप और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान में अभिषेक शर्मा का पासपोर्ट भी शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...