फ्लैट से दो भाइयों के दो लैपटॉप और मोबाइल फोन चोरी
नोएडा, जून 1 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। बसई गांव में रहने वाले दो भाइयों के फ्लैट से दो लैपटॉप और एक मोबाइल फोन चोरी हो गया। वारदात के समय पीड़ित मार्निंग वॉक पर गया था। गेट बंद नहीं होने और छोटे भाई के सोने के दौरान चोर ने सामान पर हाथ साफ किया। फेज-तीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुबोध कुमार पांडेय ने पुलिस को बताया कि वह बसई गांव के संगम एनक्लेव में अपने भाई सुधीर के साथ किराये के फ्लैट में रहते हैं। वह 28 मई की सुबह टहलने गए थे और भाई कमरे में सो रहा था। इसी बीच गेट अंदर से लॉक न होने पर बदमाश कमरे में घुसा। वहां से दो लैपटॉप और एक मोबाइल फोन ले गया। सुबोध फ्लैट पर पहुंचे तो गेट खुला पड़ा था। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो दो लैपटॉप और एक मोबाइल नहीं था। उन्होंने संभावित स्थान पर ढूंढा, लेकिन सामान नहीं मिला। सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.