फ्लैट रेट बिजली योजना में बुनकरों को मिल सकती है बड़ी राहत
मेरठ, जुलाई 30 -- मेरठ। सूबे के 20 लाख बुनकरों को प्रदेश सरकार से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। फ्लैट रेट बिजली योजना 20 किलोवॉट तक बढ़ सकती है। दो दौर की हुई बैठक में मंत्रियों ने बुनकर प्रतिनिधियों के प्रस्तावों-सुझावों के बाद जल्द की फैसला लेने के संकेत दिए हैं। मेरठ खद्दर एवं टैक्सटाइल्स वीवर्स कलस्टर डिस्ट्रिक्ट मेरठ अध्यक्ष मतीन अहमद अंसारी ने कहा कि गत दिवस लखनऊ में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के साथ बुनकर प्रतिनिधियों की बैठक हुई थी। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार अटल बिहारी वाजपेयी पावरलूम बुनकर विद्युत फ्लैट रेट योजना का दायरा पांच किलोवाट से बढ़ाकर 20 किलोवाट करने के प्रस्ताव पर विचार कर लाभ देने का आश्वासन दिया गया। प्रस्ताव लागू होने पर प्रदेश के करीब 20 लाख बुनकर परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है。 यह भी पढ़ें- बिजली के फ्लैट रेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.