संवाददाता, मई 31 -- UP News: यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां लाजपत नगर स्थित केसी अपार्टमेंट में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया। जब चौथी मंजिल स्थित एक फ्लैट से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नजीराबाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में 69 साल के अरुण कुमार मलिक का शव मिला। वहीं जांच के दौरान दूसरे कमरे में उनकी 58 वर्षीय बहन हेमलता जीवित अवस्था में मिलीं। घटना के बाद पड़ोसियों ने महिला पर तंत्र-मंत्र की आशंका जताई। फिलहाल पुलिस महिला को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पड़ोसियों के अनुसार बीते कई वर्षों से फ्लैट में अरुण कुमार अपनी बहन के साथ रहते थे। वह दोनों ही बहुत रिजर्व व्यवहार के थे। एक-दो दिन से उनके फ्लैट के बाहर से दुर्गंध आ रही थी। शनिवार को तेज दुर्गंध होने पर पड़ोसियों ने पुलि...